मुख्य सामग्री पर जाएँ
🚑 24×7 इमरजेंसी · आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता 📞 +91 92884 90875
स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क जाँच शिविर, चक (Free Medical Camp)

झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल द्वारा चक में निःशुल्क मेडिकल कैंप – सैकड़ों ग्रामीणों की बीपी, शुगर, थायराइड जाँच एवं मुफ्त दवा वितरण।

निःशुल्क जाँच शिविर, चक (Free Medical Camp) – फोटो 9
✓सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच
✓ब्लड प्रेशर, शुगर व थायराइड जाँच
✓डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श
✓जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ

आपकी सेहत – हमारा संकल्प। कुदरत द हार्ट ऑफ नेचर द्वारा संचालित झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल, मेदिनीनगर की ओर से चक में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच की और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

चिकित्सकीय टीम

चिकित्सकीय टीम का नेतृत्व डॉ. वीरेंद्र यादव (MBBS, MS – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) और डॉ. अशोक कुमार (MBBS, इमरजेंसी मेडिसिन) ने किया। स्वास्थ्यकर्मी आदर्श कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवानी कुमारी, आशा कुमारी और प्रैक्टिशनर नवीन यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जाँच की।

शिविर में सुविधाएँ

  • ब्लड प्रेशर (बी.पी.) की जाँच
  • ब्लड शुगर की जाँच
  • थायराइड समेत अन्य स्वास्थ्य जाँच
  • डॉक्टर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श
  • जरूरत के अनुसार मुफ्त दवा वितरण

ग्रामीणों का आभार

शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने अस्पताल के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

समाजसेवी सतेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। समाजसेवी रामरतन यादव ने कहा कि स्वास्थ्य जाँच और दवा मिलने से ग्रामीणों में संतोष और खुशी देखने को मिली।

धन्यवाद

कैंप को सफल बनाने में रंगया के सतेंद्र यादव, व्यवसायी संजय यादव और सभी ग्रामवासियों का हार्दिक धन्यवाद। अगले शिविर की जानकारी के लिए सम्पर्क करें: 9288490875।

📰 समाचार: स्वतंत्र आवाज़ – झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल की पहल, जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित